भारत में फ़िल्मों को हमेशा सामाजिक,धार्मिक जागृति के साथ साथ देशभक्ति की अलख जगाने में मुख्य भूमिका को निभाने वाला कारक माना जाता रहा है।लेकिन बीच बीच में फ़िल्म जगत के कुछ लोग ऐसा घृणित कार्य कर जाते हैं जिससे लोगों की भावनायें आहत होती हैं।
फ़िल्म अभिनेता अजय देवगन द्वारा अभिनीत फिल्म थैंक्स गॉड के हाल में जारी हुए ट्रेलर को लेकर पूरे देश मे कायस्थ समाज के साथ ही हिंदुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस फ़िल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त भगवान को फिल्माते हुए उसका प्रस्तुतिकरण फूहड़ एवं अश्लील ढंग से किया गया है। यह फ़िल्म दिनांक 25 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा के ठीक एक दिन पूर्व रिलीज की जा रही है। पूरे भारत में कायस्थ समाज इस फ़िल्म में चित्रगुप्त भगवान के विवादास्पद फिल्मांकन पर आंदोलित है। इस क्रम में 15 सितंबर को चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ सभा ने बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया है। समाज ने फ़िल्म और इसकी पूरी टीम के विरुद्ध वैधानिक करवाई का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत आज शनिवार को समाज ने जिलाध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा के नेतृत्व में कोतवाली अम्बिकापुर में फ़िल्म अभिनेता अजय देवगन सहित फ़िल्म की पुरी प्रोडक्शन टीम के विरुद्ध शिकायत पत्र सौंपा है। इस दौरान कायस्थ समाज के अनिल कुमार सिन्हा, योगेश श्रीवास्तव, क्रिनेश सिन्हा, संजीव मंदिलवार, विकास वर्मा, जयेश वर्मा, अनूप मेहता, संजीव वर्मा, प्रभात रंजन सिन्हा, अखिलेश सिन्हा, निशांत अम्बष्ठ, सचिन सिंह, गोपाल सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव, श्री कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण बात ये है कि इस विरोध में कायस्थ समाज में कांग्रेस के हेमंत सिन्हा,अनूप मेहता,संजीव मंदिलवार भी रहे वहीं भाजपा के उभरते नेता गोपाल सिन्हा ने भी मुखर होकर विरोध किया।सरगुजा संभाग को पूरे देश में प्राकृतिक धरोहरों के लिए अपनी नई नई प्राकृतिक धरोहरों को खोजने वाले जयेश वर्मा की मौजूदगी भी इस विरोध में देखी गई।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।