डफली ढोल बजाकर अलख जगाते आदिवासी समाज के लोग रायपुर में।

रायपुर में बड़ी रैली, अबूझमाड़ से सरगुजा तक के आदिवासी शामिल होंगे।कल से ही धीरे धीरे पहुंचना हो गए थे शुरू। अभनपुर समेत कई जगह डाला डेरा।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गांधी जयंती के मौक़े पर सुबह से ही आदिवासियों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है. रायपुर से मिली सूचना के अनुसार दोपहर क़रीब 2 बजे से ये आदिवासी रैली शुरू करेंगे।

रायपुर पहुँचे आदिवासियों ने एक पर्चा जारी कर अपने रायपुर आने की वजह बताई है. इसके अनुसार अबूझमाड़ क्षेत्र में आदिवासियों को जबरन विस्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है. इस पर्चे में दावा किया गया है कि सरकार ने बेरहबेड़ा, कचेपाल, मोंहदी, गरपा और कई जगहों पर पुलिस कैंप के लिए सैकड़ों एकड़ ज़मीन ली गई है।

इस ज़मीन पर पेड़ों की कटाई भी कर दी गई है. यह सब पेसा का उल्लंघन करते हुए बिना ग्रामसभा की अनुमति के किया गया है. इस पर्चे में कहा गया है कि अबूझमाड़ के इलाक़े में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में कई गाँवों में असमय मौतें हो रही हैं.

आदिवासियों की तरफ़ से जारी इस पर्चे में कहा गया है कि अबूझमाड़ के इलाक़े में मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं. इस पर्चे में कहा गया है कि पाँचवीं अनुसूची का इलाक़ा होने के बावजूद माड़ के इलाक़े में बिना ग्राम सभा के ज़मीन ली जा रही है. इसके अलाव वहाँ पर बिना ग्राम सभा से सहमति लिए खनन का काम भी हो रहा है.

आज की रैली में छत्तीसगढ़ के 20 से ज़्यादा आदिवासी संगठन शामिल हो रहे हैं. दोपहर को दो बजे सभी आदिवासी गोंडवाना भवन पर पहुँचेंगे. इस रैली में बस्तर के अलावा सरगुजा और छत्तीसगढ़ के कई और ज़िलों से भी लोग शामिल हो रहे हैं.

इस रैली में छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन, सर्व आदिवासी समाज, हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलन और कई और संगठन शामिल हैं. आज की रैली में हसदेव में ज़बरदस्ती पेड़ कटाई और आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं को परेशान करने का मामला भी उठेगा।

देखना ये है कि छत्तीसगढ में आदिवासियों के बड़े वोट बैंक को लेकर कांग्रेस और भाजपा अब अपनी राजनैतिक चाल छत्तीसगढ के पर्यावरण के हित में किस तरह चलेगी।

एक ओर हसदेव अरण्य को लेकर आमरण अनशन से सरकार की परेशानी बढ़ रही है वहीं भाजपा के लिए भी ये खतरे की घंटी है।पर्यावरण संतुलन के साथ राजनैतिक संतुलन बनाने में थोड़ी सी भी असावधानी छत्तीसगढ में इन दोनों दलों को हाशिए में ले जाने वाली साबित हो सकती है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।