उज्जैन

कालिदास अकादमी में गरबे के दौरान हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तीन मुस्लिम युवको को पीटा। समिति और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से इन्हें निकाला और थाने ले गए।

गरबा पांडाल में मुस्लिम युवकों के प्रवेश पर था प्रतिबंध।

युवको को बचाने आई पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक।

उज्जैन की कालिदास अकादमी में चल रहे नवरंग डांडिया में उस समय जमकर हंगामा मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर तीन युवकों को पकड़कर उनकी पहचान पूछी। तीनो मुस्लिम निकले। जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता और वहां जमा हुई भीड़ उन पर टूट पड़ी । इस बीच थाना माधव नगर पुलिस तीनों को बचाने आई तो पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। यहां तीखी नोकझोक देखने को मिली,जमकर धक्का मुक्की हुई।

यहां बता दें कि नवरात्रि शुरू होने से पहले ही मंत्री उषा ठाकुर व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में होने वाले गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए आधार कार्ड और आईडी कार्ड चेक करने के बाद ही प्रवेश देने की बात कही थी। इस दौरान उज्जैन में आवाहन अखाड़ा के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद ने भी गरबा पंडालों में बिना आधार कार्ड और तिलक लगाएं युवकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।

विनोद कुमार मीणा सीएसपी उज्जैन
बहुत मुश्किल से समिति और पुलिस ने इन युवकों को भीड़ की पिटाई से।

पुलिस ने इन युवकों को थाने लाया फिर इनका ईलाज करवाया। साथ ही आगे कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।

दिन पर दिन इस तरह की घटनायें अब बढ़ रही हैं इसे लेकर कई लोगों ने चिंता भी व्यक्त की है।

बजरंग दल के अंकित चौबे ने कहा कि मना करने के बाद भी हमारे भक्ति पर्व में इनका जानबूझकर आना ये उचित नहीं है।हमने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यहां भक्तिभाव से पवित्र भाव से कार्यक्रम होगा जिसमें अन्य न आयें।शिकायत आई और हम आए।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।