सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 जनवरी और 21 जनवरी 2023 इन दो दिन की हो रही है।
आज प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ हुई। अंबिकापुर पहुंचे भाजपा नेताओं के सूत्रों के अनुसार कार्यसमिति में निराशा नज़र आई।

पुराने चेहरे अब फीके दिख रहे हैं भाजपा की छत्तीसगढ में सबसे बड़ी चिंता यही है।


इस बैठक में 20 जनवरी को एक राजनीतिक प्रस्ताव राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे ने रखा जिसका समर्थन प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने किया।
इस बैठक में मात्र 4 चेहरे नजर आए हैं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के साथी सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय अनुसूचित जनजाति राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह भी उपस्थित थीं।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर अनुपस्थित रहे। सूत्र यह बता रहे हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और छत्तीसगढ़ संगठन के प्रभारी शिव प्रकाश जी 20 जनवरी को रात्रि झारखंड की राजधानी रांची से सीधे अंबिकापुर पहुंचेंगे सूत्र यह भी बता रहे हैं कि 21 जनवरी को कार्यसमिति के समापन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे शिव प्रकाश जी।
इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।

वहीं अजय जमवाल का इस बैठक में न होने को लेकर भी एक अलग सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है।

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय संगठन भी ये जान चुका है कि छत्तीसगढ में भाजपा में कोई ऐसा दमदार चेहरा नहीं दिख रहा है जिसके चेहरे का जादू आम जनमानस में चल सके।इसलिए अब केंद्रीय संगठन ही छत्तीसगढ को लेकर महीने दो महीने में कुछ नया कर यहां के समर्पित और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए नए तरीके से एक नए रोडमैप के साथ छत्तीसगढ में काम करने का मन बना चुका है।सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ की राजनीति में आने वाले समय में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिलेगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।