ये वीडियो दुर्ग में सीबीआई के छापे का है।यहां मात्र सीबीआई ने छापेमारी की है ईडी ने नहीं।

ED source Details for Chattisgadh Desk:

छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज फिर शुरू हुआ ईडी का सर्च ऑपरेशन ।

केंद्रीय जांच एजेंसी ED द्वारा किया जा रहा है सर्च ऑपरेशन।
करीब 6 लोकेशन पर किया जा रहा है ईडी के द्वारा जांच पड़ताल । सूत्र के मुताबिक छत्तीसगढ़ में करीब 2000 करोड़ रूपये के कथित तौर पर घोटाला से जुड़ा है ये भ्रष्ट्राचार का ये मामला । इसी मामले में कई शराब माफिया , होटल कारोबारी, रियल एस्टेट कारोबारी से जुड़े कारोबारियों के मनी लांड्रिंग मामले में हो रहा है सर्च ऑपरेशन। सूत्र के मुताबिक रायपुर में गुरुचरण होड़ा , पार्थ माणिक, गौतम माणिक , मनदीप चावला इत्यादि से जुड़े लोकेशन पर चल रही है ये कार्रवाई ।

ईडी द्वारा गिरफ्तार आरोपी अनवर ढेबर से जुड़े कनेक्शन और मनी लांड्रिंग करने वालों के खिलाफ जांच एजेंसी आज जुटा रही है सबूतों को छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में अनवर ढेबर का बेहद मजबूत कनेक्शन माना जाता है । अनवर ढेबर से जुड़े उन तमाम आरोपियों के कनेक्शन को खंगाला जा रहा है। अनवर ढेबर को पिछले सप्ताह शनिवार को किया गया था गिरफ्तार।

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिले ईडी को रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में अनवर ने अपने कई करीबियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों को किया था साझा, उसी के आधार पर आज हो रही है कार्यवाही।

मनदीप चावला के यहां भी ईडी की दबिश।


ईडी द्वारा गुरु चरण सिंह होरा और मनदीप चावला के यहां दबिश जरूर दे दी है लेकिन दोनों उनके हाथ नहीं लगे। अब अपने खुफिया सूत्रों से और मोबाइल के लोकेशन ट्रेस के माध्यम से ईडी यह प्रयास कर रही है कि ये कहां हैं।
उपरोक्त दोनों के यहां छापा पड़ने से कृषि विभाग और उद्यानिकी विभाग में तो हलचल बढ़ गई है प्रशासनिक हलके में भी चर्चा गर्म है।

अब एक नज़र सीबीआई की कार्यवाही पर।

सीबीआई कोठारी बंधुओं के यहां।ये दूसरे राज्य का मामला है।जिसके आधार पर इनके यहां छापेमारी हुई है।

शेयर में करोड़ों की हेराफेरी के मामले पर,दुर्ग के सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी, सीए श्रीपाल कोठारी, के खिलाफ 420, 467 ,468 ,471 ,406 ,120 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया था ।
ये केस कोलकाता में दर्ज है ।
प्रकरण के अनुसार 2005 में शिकायतकर्ता प्रकाश जायसवाल ने रजत बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 40,000 शेयर खरीदे थे।
इन शेयर्स की वर्तमान कीमत लगभग 54 करोड है सुरेश कोठारी उनके भाइयों ने जयसवाल के शेयर्स को धोखे से अपने नाम कर लिया था इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई छानबीन के लिए दुर्ग पहुंची है।2 दर्जन से अधिक सीबीआई के अधिकारियों ने कोठारी बंधुओं के घर पर कार्यवाही जारी है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।