छत्तीसगढ में रमन सरकार के प्रधान सचिव रह चुके अमन सिंह के सितारे फिर बुलंदियों में हैं।विगत दिनों इन्हें अदानी ग्रुप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी।आज इसी क्रम में अमन सिंह और इनके साथ छत्तीसगढ के पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार को एनडीटीवी में डायरेक्टर बोर्ड में शामिल कर बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व प्रधान सचिव ( आईआरएस अधिकारी)सिंह को नान एक्जीक्यूटिव और नान इंडीपेंडेंट डायरेक्टर साथ ही पूर्व मुख्य सचिव आईएएस सुनील कुमार को नान एक्जीक्यूटिव और इंडीपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ के दो पूर्व बड़े अधिकारियों को एनडीटीवी में बड़ी जिम्मेदारी देना काफी महत्वपूर्ण और कई मायनों वाला भी बताया जा रहा है।

‘पहल’ से बात करते हुए अमन सिंह ने नई जिम्मेदारी के लिए भरपूर उत्साह के साथ प्रसन्नता व्यक्त की है।

गौरतलब है कि अमन सिंह और सुनील कुमार की सोच व महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन ने भी छत्तीसगढ को एक महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचाने में सफलता हासिल की थी।

ये दोनों ही बड़े अधिकारी अपने समय व कठोर अनुशासन के साथ साथ अपनी दूरदृष्टि के लिए भी पूरी सरकार में एक अहम स्थान रखते थे।

दोनों को आज 30 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2025 तक यानि तीन साल के लिए मिली है एनडीटीवी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

भूपेश सरकार में बैठे कुछ लोग के लिए ये ख़बर चौंकाने वाली भी है,चाहे वो मीडिया सलाहकार हों या चंद नौकरशाह।कुछ जानकारों की बेबाक राय को मानें तो इन दोनों अधिकारियों की बड़े पद पर नियुक्ति कहीं न कहीं छत्तीसगढ के राजनैतिक परिदृश्य को भी प्रभावित करने वाली हो सकती है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।