भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने 13 अगस्त को शानदार स्वागत के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से भेंट की।
भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 17 अगस्त को 1:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायक दल की बैठक आमंत्रित की गई है इस बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन 16 अगस्त को ही रायपुर पहुंच जाएंगे।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल 13 अगस्त को ही रायपुर पहुंच चुके हैं।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 17 अगस्त को विधायक दल की बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी।इसमें नए नेता प्रतिपक्ष का चयन कर लिया जाएगा।वर्तमान नेता प्रतिपक्ष और धरम लाल कौशिक का कार्यकाल भाजपा संगठन के लिए काफी निराशा भरा रहा है क्योंकि बड़े बड़े मुद्दों पर भी राज्य की कांग्रेस सरकार को इनके समेत भाजपा के दिग्गज नेता भी घेर नहीं पाए।

इन सब मामलों की फीडबैक केंद्रीय संगठन को लगातार मिल रही थी।पहले विष्णु देव साय की छुट्टी की गई फिर अब नेता प्रतिपक्ष की विदाई भी लगभग तय मानी जा रही है।

कहा तो ये भी जा रहा है कि विष्णु देव साय की छुट्टी के बाद ही नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा में इंतजाम अली के उपनाम से प्रसिद्ध एक शख्स के साथ अपनी कुर्सी बचाने के लिए रायपुर से दिल्ली पहुंच कर गुप्त रूप से संगठन के नेताओं के साथ मुलाक़ात की कोशिश भी की लेकिन ये जुगत भी काम नहीं आएगी क्योंकि केंद्रीय संगठन छत्तीसगढ को लेकर अब बेहद सख्त रवैया अपनाने की रणनीति को अमली जामा पहनाने में अमल कर चुका है।

आने वाले दिनों में छत्तीसगढ में 15 से 19 भाजपा ज़िलाध्यक्षों को भी बदले जाने की सुगबुगाहट होने लगी है।

नेता प्रतिपक्ष के लिए बृजमोहन अग्रवाल,अजय चंद्राकर,नारायण चंदेल और शिवरतन शर्मा के नामों की चर्चा मुख्य है।परंतु भाजपा के केंद्रीय संगठन से कब कौन से निर्णय चौंकाने वाले भी ले लिए जायें इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।