नहीं रहे मशहूर फ़िल्म अभिनेता मनोज कुमार। 87 साल की उम्र में मुंबई के धीरूभाई कोकिलाबेन अस्पताल में मनोज कुमार ने अंतिम सांस बीती रात 3.55 पर ली।                     मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।देशभक्ति की फ़िल्म बनाने में उनका कोई सानी नहीं था।   उपकार, रोटी कपड़ा और मकान ,क्रांति जैसी फ़िल्म ने समाज को एक सुंदर संदेश दिया।वहीं मनोज कुमार की फ़िल्म हिमालय की गोद में,पत्थर के सनम,गुमनाम, शहीद,शोर समेत तमाम फ़िल्म आज भी दशकों पुरानी होने के बाद लोगों को तरोताजा कर देती हैं।

मनोज कुमार देश के लिए हमेशा उम्दा करने के लिए जाने जाते रहे हैं।जब लोग देश को इंडिया, हिंदुस्तान कहकर पुकारते थे उस समय मनोज कुमार ने हमारे देश को फ़िल्मी पर्दे पर इतनी सुंदरता के साथ ‘भारत’ कहकर प्रदर्शित किया कि ये आमजन समेत अन्य देशों में भी गूंजने लगा।

70 के दशक में फ़िल्म ‘पूरब और पश्चिम’ में “है प्रीत जहां की रीत सदा” गीत हर भारतवासी के सिर चढ़कर बोला और लोग जीरो दिया मेरे भारत ने,दशमलव बताया भारत ने के माध्यम से देश की गौरवशाली परंपरा को आत्मसात किया।

स्पष्ट है मनोज कुमार ने देश की संस्कृति और सभ्यता को जन जन तक जिस सुंदरता के साथ पहुंचाया वो उन्हें देश के सच्चे सपूत की श्रेणी में स्थापित कर चुका है।

‘पहल’ परिवार सच्चे सपूत और देशभक्त अभिनेता को श्रद्धापूर्वक श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।

आलोक शुक्ल, संपादक ‘पहल’।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।