*AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, एसीबी की छापेमारी में मिला था लाखों का कैश और अवैध हथियार*

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने ‘आप’ विधायक को दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में आज छापेमारी के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री और सबूतों की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, ‘आप’ विधायक के खिलाफ वर्ष 2020 में मामला दर्ज किया गया था, जिसका एफआईआर नंबर 5/ 2020 है। उनके खिलाफ धारा 7/13 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित 2018) धारा 409 तथा 120 बी आईपीसी पुलिस स्टेशन एसीबी है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि उनके आपत्तिजनक दस्तावेज सहित आज छापेमारी में बरामद साक्ष्य हैं, इस मामले से जुड़े हैं।

एसीबी ने आज अमानतुल्लाह खान के घर और उनके अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये कैश और एक बिना लाइसेंस वाले हथियार बरामद किए हैं। एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। एसीबी ने दो साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को खान को नोटिस जारी किया था।

ओखला क्षेत्र से विधायक अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2020 में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खान ने नोटिस के बारे में ट्वीट किया था और इसमें दावा किया था कि उन्हें तलब किया गया है, क्योंकि उन्होंने एक नया वक्फ बोर्ड कार्यालय बनाया है।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को खान और उनके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि एक जगह से 12 लाख रुपये की नकदी, एक बिना लाइसेंस वाला हथियार और कुछ कारतूस जब्त किए गए।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।