केंद्रीय जाँच एजेंसी ईडी ने आज एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है जिसमें सुबह से ही कार्यवाही चल रही है।

राजस्थान कांग्रेस पार्टी से जुड़े दो बड़े स्तर के नेता से जुड़े आवास में चल रही है सर्च ऑपरेशन की ये कार्यवाही।

जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिनेश खोड़निया का भी नाम सामने आया है।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया के समधी अशोक जैन के घर भी ईडी ने दस्तक दी है , हनुमंत बेनीवाल की पार्टी से जुड़ी स्पर्धा चौधरी के यहां भी जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है सर्च ऑपरेशन की कार्यवाही।

जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक स्पर्धा चौधरी पर पेपर लीक में शामिल होने सहित सुरेश ढाका को भागने और भूमिगत होने में मदद करने का आरोप है।

ED Exclusive Breaking Details for Rajasthan Desk:

राजस्थान पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED द्वारा आज एक और बड़ी कार्यवाही में राजस्थान के करीब आधा दर्जन लोकेशन में किया जा रहा है सर्च ऑपरेशन।

राजस्थान के डूंगरपुर, नागौर, जयपुर, में चल रही है सर्च ऑपरेशन की कार्यवाही।

दिलचस्प बात ये है कि एक व्यक्ति तो काला धन की आशंका पर लॉकर खुलवाने के लिए धरने तक पर बैठ गए हैं।

Source information and Rajasthan:

डॉ किरोडी लाल मीणा गणपति प्लाजा स्थित एक रोयरा सेफ्टी वॉलेट्स नाम की कंपनी के यहां धरने पर बैठ गए हैं ,जहां लॉकर बताए जा रहे हैं ।करीब 1100 लॉकर बताए गए हैं, जिसमें काला धन छुपाया गया है ।

डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का आरोप लगाया है कि यह DOIT और पेपर लीक मामले का पैसा है ,जिसको लेकर पुलिस को सूचित किया गया है ।पुलिस मौके पर मौजूद है। डॉक्टर मीणा लॉकर खुलवाने की जिद पर अड़े हैं ।उनका कहना है कि करीब 500 करोड रुपए का नगदी और सोना यहां पर मिलेगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।