ईडी की जारी प्रेस विज्ञप्ति

‘पहल’ की ख़बर पर आज ईडी के ट्वीट की मुहर लग चुकी है।

हमारी बेबसाईट ने छत्तीसगढ में ईडी की रेड पर हर ख़बर प्रमाणित रूप से दी। 11 अक्टूबर को रात 9.15 पर हमने छत्तीसगढ में बरामद रूपयों की तस्वीर सबसे पहले आप सब से साझा की जो आज पूरी तरह से ईडी की आधिकारिक रूप से ट्वीट के बाद प्रमाणित हुई।

छत्तीसगढ में भ्रष्टाचार में डूबे लोगों के लिए ईडी का नाम खौफ़ का पर्याय बन चुका है।

सूत्रों के अनुसार ईडी ने कुछ बड़े नामों की पूरी विस्तृत कुंडली बना ली है और उनकी हर गतिविधि पर बेहद पैनी नज़र रखी जा रही है।

ईडी ने आज छत्तीसगढ़ की अपनी रेड पर प्रेस रिलीज भी जारी की है।इसके मुख्य तथ्य निम्नानुसार हैं।

ईडी ने पीएमएलए 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया।इसमें कई तथ्यों को पाया।

परिवहन में प्रत्येक टन कोयले में 25 रुपये की अवैध वसूली हो रहीथी-ईडी

इस घोटाले का सरगना सूर्यकांत तिवारी ने अवैध वसूली के लिए समांतर प्रणाली विकसित की

वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत दी।

इसी अवैध वसूली और इसके सबूत मिटाने के खिलाफ पहने आईटी ने जांच शुरू की।

मनी लॉन्ड्रिंग होने पर ईडी भी जांच कर रहा है

सूर्यकांत तिवारी फ़रार है-ईडी

तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वसूली का एक नेटवर्क बनाया।
अनुमान के मुताबिक वसूली से रोज 2 -3 करोड़ उगाते थे-ईडी।

लक्ष्मीकांत तिवारी ने माना कि वह रोज 1 से 2 करोड़ की जबरन वसूली करता था-ईडी।

सुनील अग्रवाल सूर्यकान्त तिवारी का भागीदार-ईडी।
आईएएस समीर विश्नोई के यहां से 47 लाख रूपए कैश और 4 किलो सोना बरामद हुआ है।
ईडी की कार्रवाई छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगी

अपनी फेसबुक पर भी सारी तस्वीरें 11 अक्टूबर को साझा की थीं।’पहल’की विश्वशनीयता पर आपका विश्वास बना रहे इसके प्रयास जारी रहेंगे।

उस दिन आंकड़े 4 करोड़ थे जो अब 6.5 करोड़ व गहने हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।