ईडी ने एक बड़ी कार्यवाही की है।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

ईडी की बड़ी कार्रवाई में ऑनलाइन व ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में विधायक के.सी. वीरेंद्र गिरफ्तार हुए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) बेंगलुरु जोनल कार्यालय ने 22 और 23 अगस्त, 2025 को देशभर में 31 ठिकानों पर छापेमारी की।

यह कार्रवाई गंगटोक, चित्रदुर्ग ज़िला, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा (जहाँ 5 कैसिनो — Puppy’s Casino Gold, Ocean Rivers Casino, Puppy’s Casino Pride, Ocean 7 Casino और Big Daddy Casino शामिल हैं) में की गई।

यह छापेमारी चित्रदुर्ग ज़िले के विधायक के.सी. वीरेंद्र और अन्य के खिलाफ अवैध ऑनलाइन व ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी—King567,Raja567 जैसे कई ऑनलाइन बेटिंग साइट्स चला रहा था। वहीं, उसका भाई के.सी. थिप्पेस्वामी दुबई से Diamond Softech, TRS Technologies, Prime9 Technologies नामक तीन कंपनियाँ चला रहा था, जो कॉल सेंटर सर्विसेज़ और गेमिंग बिज़नेस से जुड़ी हुई हैं।

छापेमारी के दौरान लगभग 12 करोड़ रुपये नकद (जिसमें 1 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा शामिल), करीब 6 करोड़ रुपये का सोना, लगभग 10 किलो चांदी, चार गाड़ियाँ बरामद की गईं। इसके अलावा 17 बैंक खाते और 2 लॉकर फ्रीज़ किए गए।

कई प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज़ भी वीरेंद्र के भाई के.सी. नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन. राज के ठिकानों से जब्त हुए।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि वीरेंद्र और उसके सहयोगी दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन कर रहे थे और हाल ही में गंगटोक में एक कैसिनो लीज़ पर लेने के लिए पहुँचे थे। बरामद दस्तावेज़ और डिजिटल सबूतों से पैसों के जटिल लेयरिंग के सबूत मिले हैं।

ईडी ने 23 अगस्त, 2025 को गंगटोक से विधायक के.सी. वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सिविल जज, गंगटोक की अदालत में पेश कर ट्रांज़िट रिमांड हासिल किया, ताकि उन्हें बेंगलुरु की अदालत में पेश किया जा सके।इस मामले में आगे की जांच जारी है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।