रायपुर पहुंचे हेमंत सोरेन का एअरपोर्ट पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया स्वागत।
हेमंत सोरेन के बिगड़े बोल

रांची में केन्द्रीय एजेंसी ईडी को सीधे सीधे चुनौती देना कहीं सोरेन को बड़ी मुसीबत में न डाल दे। देखना ये है कि रायपुर में नृत्य महोत्सव के दौरान हेमंत सोरेन नृत्य का आनंद लेकर कहीं ईडी के सामने झारखंड अवैध खनन मामले में शामिल अन्य लोगों के सामने खुद नृत्य करने को विवश न हो जायें।

‘पहल’ की विश्वसनीयता पर फिर लगी आज मुहर। सुबह ही प्रकाशित हुई थी ख़बर कि झारखंड के मुख्यमंत्री ईडी के समन के बाद भी नहीं जायेंगे और रायपुर में राज्योत्सव में करेंगे शिरकत ।

रांची से रायपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जांच एजेंसी और केंद्र सरकार को चुनौती
झारखंड के अलग-अलग ज़िलों से आए लगभग सात-आठ हजार कार्यकर्ता पार्टी झंडों और तीर-धनुष एवं परंपरागत हथियारों के साथ मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचे। सीएम ने अपने आवास से बाहर निकलकर सड़क पर जमा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर भी बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि विरोधियों को यह पच नहीं रहा कि आदिवासी दलित झारखंड चला रहे हैं.आज रायपुर में आदिवासी महोत्सव पर हमारा कार्यक्रम पहले से तय था और इस दिन ईडी ने हमें न्योता भेज दिया. इन्हें लगता है कि ये हमें जेल भेजेंगे तो हम डर जायेंगे. अगर हमने जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया तो इतने लोग है कि जेल में जगह कम पड़ जायेगी. जेएमएम पार्टी ऐसे संघर्षों और परिस्थितियों से तपकर और मजबूत हुई है.
ईडी के समन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा” अगर हमने कोई गुनाह किया है तो समन क्यों भेजते हो, पूछताछ क्यों करते हो, हमें सीधा गिरफ्तार करके दिखाओ।”सोरेन ने अपने आवास के बाहर इकट्ठा हुए झामुमो के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आक्रामक अंदाज में ये बातें कहीं।

अब देखना ये है कि छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में अंतिम दिन नृत्य महोत्सव ( आदिवासी नृत्य महोत्सव) के मुख्य अतिथि के तौर पर हेमंत सोरेन नृत्य का आनंद लेंगे या ईडी के सामने खुद नाचते नज़र आयेंगे।सूत्रों की मानें तो ईडी के पास झारखंड अवैध खनन मामले पर हेमंत सोरेन समेत अन्य लोगों के विरूद्ध कई पुख्ता सबूत हैं जो इन सबके लिए मुसीबत का सबब बनने के लिए पर्याप्त हैं।

राज्योत्सव में हेमंत सोरेन

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।