सरगुजा ज़िले की पुलिस पुलिसिंग की जगह अजीबो-गरीब कामों में व्यस्त है।लगातार आलोचना के बाद भी ज़िले की कानून व्यवस्था में सुधार तो दिख नहीं रहा बल्कि लगातार गिरावट ही आ रही है।

देखिए वीडियो में लखनपुर थाने के अंदर नेताजी के बर्थडे पर कटा केक।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना में बर्थडे पार्टी मनाने को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का भी बयान आया है।दरसअल लखनपुर थाने के अंदर भाजपा नेता प्रदीप साहू का थाने में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत देवांगन सहित थाना के स्टाफ भी मौजूद रहे. इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी तरह से बर्थडे पार्टी सरकारी औदे में इस तरह के कार्यक्रम नही होने चाहिए और हुआ है तो भले ही भाजपा के हो या कांग्रेस के ऐसा होने पर कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही कहा कि थाने में इस तरह से केक कटाना वह भी किसी शासकीय कार्य स्थल में यह कही से औचित्य नही है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने थाने में केक काटकर बर्थडे मनाने को लेकर कहा ये नहीं होना चाहिए।

ज़िले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है इसे लेकर विपक्ष को संज्ञान लेना चाहिए मगर यहां तो भाजपा नेता का धाने के अंदर ही बर्थडे मनाया जा रहा है।अब कांग्रेस के विधायक और मंत्री इस पर संज्ञान लेते हुए इसे गलत परंपरा बता रहे हैं मगर भाजपा जो ज़िले में शून्य पर सिमटी हुई है उसके नेता अब क्या कहेंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा।पर भाजपाई जनता जनार्दन के बीच किस मुंह से जायें ये चर्चा गरम है और यदि भाजपा संगठन इन सब बातों को नज़र अंदाज़ करते रहेगा तो आने वाले चुनाव में भी भाजपा की स्थिति बद से बदतर ही होगी इसमें कोई संदेह नहीं है।

वहीं बड़े बड़े इवेंट करके समाचार की सुर्खियों में रहने के शौकीन सरगुजा पुलिस के आला अधिकारियों की भी जमकर किरकिरी हो रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।