पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के नाती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिध्दार्थ नाथ सिंह बने, चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया व प्रचार–प्रसार प्रभारी।

पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह।छत्तीसगढ़ में भाजपा के मीडिया की कमान अब इनके हाथ।

रायपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिध्दार्थ नाथ सिंह को भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के नाते छत्तीसगढ़ मीडिया व प्रचार-प्रसार विभाग के प्रभारी दायित्व दिया है। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया विभाग के पदाधिकारी व सदस्यों से परिचयात्मक बैठक ली। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया विभाग के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व मंत्री सिध्दार्थनाथ सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के नाती (बेटी के बेटे) है। इससे पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा तथा पूर्व प्रदेश प्रभारी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल का दायित्व निभा चुके तथा चुनाव के दौरान गुजरात, कर्नाटक के मीडिया प्रभारी रहे। इस दौरान विधानसभा चुनाव प्रदेश मीडिया समिति संयोजक रसिक परमार समेत मीडिया सेल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भाजपा में मीडिया विभाग देख रहे एक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगने अंदरखाने ही शुरू हो गए थे। ये सज्जन बड़े गंभीर मुद्दे को दरकिनार करके रखे जिसकी शिकायत ऊपर तक पहुँची इसके बाद कमान रसिक परमार को दी गई तब कहीं जाकर छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया विभाग में मुद्दे ज़ोर शोर से उठे।सूत्रों के अनुसार रसिक परमार का पुराना अनुभव का लाभ लेते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह यहाँ रणनीति के तहत कांग्रेस सरकार को जमकर घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।