भेंट मुलाक़ात में मचा हंगामा।

डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के गृहनगर अंबिकापुर में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ते चढ़ते बच गया।

अंबिकापुर में भाजयुमो ने मुख्यमंत्री के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम का जबरदस्त विरोध किया इस पर पुलिस ने इन्हे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल भाजयुमो के कुछ पहलवान युवा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चुपचाप आकर बैठ गए और जब कार्यक्रम होने लगा वैसे ही कुछ देर बाद इन लोगों ने हाथ में लिखे हुए बोर्ड को लहराते हुए दमदारी से भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

शरीर से मज़बूत और लंबी चौड़ी कदकाठी के इन युवा नेताओं को पकड़ने में पुलिस के भी पसीने छूटे तब तक जमकर हंगामा किया और नारेबाज़ी करते हुए निकले। लगभग 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है और कार्यक्रम फिर शुरू हुआ।

पुलिस की गाड़ी में बैठने के बाद भी ये मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

बहरहाल चुनाव नज़दीक हैं तो ये सब तो होगा ही वहीं कुछ युवाओं के दमदार विरोध को देखकर कई लोग ये भी कहते सुने गए कि सरगुजा के बड़े भाजपाईयों को और ख़ासतौर पर अंबिकापुर सीट से अपनी टिकट की लालसा रखने वाले कुछ लोगों को विरोध करने का जज्बा इन युवाओं से ज़रूर सीखना चाहिए।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।