केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की मैराथन बैठक लेने के लिए आज 5 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं।भाजपा में हलचल तेज है कुछ लोग तो प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से सूचना आने का इंतजार भी बेसब्री से कर रहे हैं कि आपको बैठक में आना है लेकिन कई कद्दावर नेताओं को यह समाचार लिखे जाने तक कोई सूचना नहीं आई है जिससे उनके माथे में बल आ गया है।
एक और सूचना दें तो भाजपा के एक गुट में हलचल पैदा करती है वह यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात्रि का डिनर मॉलश्री विहार में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के निवास पर लेंगे।इस डिनर में बताया जाता है कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश महामंत्री संगठन पावन साय भी उपस्थित रहेंगे।
अब टेबल पर सिर्फ डिनर तो नहीं होगा कुछ ना कुछ तो राजनीति खिचड़ी तो पकेगी ही।
गृह मंत्री अमित शाह 2023 के छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देंगे।
इसके साथ ही भाजपा सूत्र यह बता रहे हैं चुनाव घोषणा पत्र समिति और प्रदेश चुनाव समिति में नामों को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है चर्चा तो यह भी है कि कोर ग्रुप में कुछ नामों का समावेश किया जा सकता है।

हालाँकि छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठन की हालत नाज़ुक है और इसका आरोप बड़े नेताओं समेत सीधे तौर पर पवन साय पर लग रहा है लेकिन भाजपा के केंद्रीय संगठन ने समय पर इसका उपचार नहीं किया जिससे पार्टी की राज्य में स्थिति बद से बदतर होती चली गई और चुनाव सर पर देख अब तमाम क़वायदें की जा रही हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।