पहल के बेबाक़ सवाल पर ओम माथुर की दो टूक कार्यवाही हो रही है और होगी। देखिए धमाकेदार बयान का वीडियो।

राहुल बाबा को ईडी बुला लेती है तो पूरे देश में आंदोलन होता है। ये कांग्रेस का कल्चर है हमने तो कभी ऐसा नहीं किया। पहल के प्रश्न पर ओम माथुर का जवाब।
आज ओम माथुर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पत्रकारों के सवालों का बेबाकी से जबाब देते दिखे।
ईडी सीबीआई ये सब संवैधानिक एजेंसी हैं जो कि एक सिस्टम से काम करती हैं।यूपीए के कार्यकाल में हमारे एक राज्य के मंत्री को घंटो घंटो बैठाकर पूछताछ की तब हमने तो कोई आंदोलन नहीं किया ( अमित शाह के बारे में उल्लेख किया बिना नाम लिए )लेकिन कांग्रेस का कल्चर है कि राहुल गांधी को ईडी ने बुला लिया तो पूरे देश में आंदोलन किया जाता है।
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार है अब ये खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने कहा आप सब पत्रकार मित्र से निवेदन है कि ईडी की चार्जशीट को पढ़िए।
जब प्रश्न महादेव एप्प से संबंधित किया और पूछा कि इसका कनेक्शन देश से बाहर भी है इस पर क्या देशद्रोह वाली बात पर कड़ी कार्यवाही होगी तब इस पर कहा होगी और बड़ी कार्यवाही होगी अभी आप देखते रहिए आने वाले समय में क्या क्या होगा।
ग़ौरतलब है कि ईडी ने इस मामले में राज्य के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत का इस गोरखधंधे की बात का ज़िक्र किया है जिसमें गिरफ़्तार एएसआई ने कई करोड़ रुपये कुछ पुलिस अधिकारियों और कुछ को देने की बात कही है ये बात ईडी की चार्जशीट में उल्लेखित है।

वहीं इस मामले पर कांग्रेस के तीन तीन लोगों को जिसमें कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं उन्हें ैफोन करने पर भी उनकी प्रतिक्रिया इसमें नहीं मिल पाई है।हालाँकि वीडियो को ‘पहल’ के द्वारा ट्वीट कर दिया गया है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।