अंबिकापुर में कल ओम माथुर के भाजपा कार्यालय से निकलने के बाद भाजपा के समर्पित और स्थानीय नेता विद्यानंद मिश्रा ने सरगुजा ज़िले के भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे की जमकर क्लास ली।

कल सरगुजा ज़िले के मुख्यालय अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नितिन नवीन ने यहाँ के भाजपा के कार्यालय में अंबिकापुर की सीट के लिए कोर समिति के सदस्यों से प्रत्याशियों के नाम मांगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक के शुरू से ही एक ज़मीनी कार्यकर्ता ने ज़िले में भाजपा संगठन की लचर और संदिग्ध कार्यप्रणाली से एक ज़िम्मेदार को अवगत कराया। साथ ही जब छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर जो कि बेहद अनुभवी हैं उनकी पारखी नज़रों ने समझ लिया कि ज़िले में भाजपा का संगठन जो काम करना था वो नहीं कर रहा है। कुछ लोगों ने ‘पहल’ को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरगुजा के भाजपा प्रभारी ज्योति नंद दुबे जो कि प्रदेश कार्य समिति के सदस्य हैं इनसे जब माथुर जी ने कुछ सवाल किए तो ये अगल बगल मुँह ताकते हुए मौनी बाबा बन गए जिससे ज़मीनी स्तर पर इनके कार्य कलाप की पूरी पोल खुल गई।

इसके बाद रामविचार नेताम, अनिल सिंह मेजर जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के सामने ही बाहर निकलते ही अंबिकापुर के भाजपा नेता विद्यानंद मिश्रा जो कि मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं इन्होंने ज्योति नंद जी की ज्योति को सबके सामने ही बुझानी शुरू कर कहा कि मंडल अध्यक्ष रहा इसके बाद भी मीटिंग में नहीं बुलाया गया एक बार बात तक नहीं की साथ ही यहाँ तक कह दिया कि कहाँ गया सेवा करने वाला?

इसी बीच किसी बुजुर्ग ने रामविचार नेताम से भी संगठन की शिकायत कर डाली बड़ी मुश्किल से अनिल सिंह मेजर ने मामले को संभाला लेकिन विद्यानंद का आक्रामक रूख जिसने भी देखा सभी कहते सुने गए कि पवन साय ने भाजपा के संगठन की दुर्दशा कर दी वो तो भला हो केंद्रीय संगठन का कि ओम माथुर और अरुण साव व नितिन नवीन स्वयं आम कार्यकर्ता से मिलकर अपनी निगाहें हर ज़िले में रख रहे हैं वरना इस बार भी भाजपा जिसमें उत्साह का संचार हुआ है वो काश पहले ही हो गया होता।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।