छत्तीसगढ में प्रचंड बहुमत वाली कांग्रेस सरकार के लिए अब आगामी चुनाव के लिए राह उतनी आसान नहीं रहेगी।

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल का धुआंधार प्रदेश का दौरा प्रारंभ हो गया है।आज सबसे पहले नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के ज़िले से उन्होंने दौरा प्रारंभ किया। इस दौरा कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित थे।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संबोधित किया और केन्द्र में मोदी सरकार की, जनता के हित के कार्यक्रम के बारे में बताया।

जिस तरह अजय जमवाल ज़मीनी स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं,उससे स्पष्ट है कि अब छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को तवज्जो देकर भाजपा अपनी ज़मीनी लड़ाई युद्ध स्तर पर शुरू करने जा रही है।इसे कांग्रेस यदि हल्के में लेने की चूक करती है तो ये उसकी बड़ी भूल भी साबित हो सकती है।

नार्थ ईस्ट के राज्यों में जिस तरह जमवाल कुछ लोगों के साथ काम कर पूरी तरह से परिणाम आश्चर्य जनक रूप से भाजपा के पक्ष में करने में सफल हुए हैं,इससे केंद्रीय संगठन में इनका कद बहुत बढ़ चुका है।

नार्थ ईस्ट में जमवाल की पहुंच घर घर तक हो चुकी थी। इसी से अंदाज़ लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ में किस तरह एक कुशल रणनीतिकार के रूप में अजय जमवाल कांग्रेस को उसके गढ़ में अपने ही अंदाज़ से दिन प्रतिदिन कमजोर करने की बेहद आक्रामक रणनीति से भेजे गए हैं।

अब कांग्रेस की आपसी फूट और छोटी से छोटी भूल को भाजपा बड़ा मुद्दा बनाने से कतई नहीं चुकेगी।

कांग्रेस की ताकत भूपेश बघेल हैं मगर कमजोरी ये है कि दूसरी पंक्ति में कोई कद्दावर और ज़मीनी नेता पनप भी नहीं पाया है या कहिए राज्य में वन मैन शो ही चल रहा है।

ऐसे में देखना होगा कि आज विधायक दल की बैठक में क्या चौंकाने वाले निर्णय होंगे।

कुछ दिग्गज और वैचारिक रूप से समृद्ध कांग्रेसी अजय जमवाल की ज़मीनी लड़ाई में निपुणता को कांग्रेस के लिए अभी से खतरे की घंटी भी मान रहे हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।