बोलेरो व ट्रक में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत
जगतरा से तीन किलोमीटर पहले हुई दुर्घटना।

तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गई है।
पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू से मिली जानकारी के अनुसार तीन मई को सोरम-भटगांव से बोलेरो वाहन में 10 लोग सवार होकर बारात ग्राम मारकाटोला गए थे। वहां से रात में वापस घर लौट रहे थे, धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे रोड में जगतरा से तीन किलोमीटर पहले कांकेर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। राहगीरों और लोगों की मदद से बोलेरो वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना की खबर किसी तरह पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बालक को उपचार के लिए धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है, जहां बच्चे की भी मौत हो गई। घटनास्थल में पड़ी लाश को 108 संजीवनी वाहन और पुलिस वाहन की मदद से सभी के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर के चीरघर में रखा गया है। रात अधिक होने के कारण फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सभी मृतकों को सोरम व भटगांव निवासी बताया जा रहा है।

पूरे मामले की पुष्टि बालोद पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव ने की है उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पता साजी की जा रही है वहीं सभी शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमाडम के लिए घटना स्थल से रात को ही रवाना कर दिया गया है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।