ट्रक ने प्राइवेट स्कूल के ऑटो को मारी टक्कर, आटो में सवार बच्चों में सात की मौत, एक गंभीर
आटो चालक भी गंभीर, जिला अस्पताल में कराय गया है भर्ती।
कांकेर ।
कोरर के जंजालीपारा के प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले प्राईमरी के बच्चों को गुरूवार को छुट‍्टी के बाद आटो में भरकर छोड़ने गाँव जा रहे थे। कोरर से पुरी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्कूली बच्चों से भरी आटो को ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे आटो के परखच्चे उड़ गए और आटो में सवार आठ बच्चों में से पाँच की मौत घटनास्थल पर हो गई वहीं तीन को ईलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल लाएं, जिसमें दो की मौत हो गई। आटो के चालक की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार जंजालीपारा में ठेठेवार सामुदायिक भवन में संचालित अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले कई गाँव के बच्चों को आटो के माध्यम से भेजा जाता था। गुरूवार को दोपहर के 3 बजे छुट‍्टी होने के उपरांत आटो क्रमांक सीजी 27 के 6133 में चालक भावेश आठ बच्चों जिसमें तुएगहन निवासी 6 वर्षीय रूद्रदेवी, 7 वर्षीय रूद्र कुमार, बनोली निवासी 4 वर्षीय ईशान मंडावी, अस्तरा निवासी 6 वर्षीय मानव साहू, घोड़दा निवासी 8 वर्षीय पीयूष गावड़े पिता अनिल गावड़े, घोड़दा निवासी 8 वर्षीय निशांत गावड़े पिता राकेश गावड़े को छोड़ने के लिए निकला था। आटो कोरर से भानुप्रतापपुर मार्ग के लिए जा रहा था और सूरज पेट्रोल पंप के पास पहुँचा था कि सामने भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीबी 9989 के चालक की भिड़ंत आटो से हो गई। भिडंत होने से आटो के परखच्चे उड़ गए। आटो में सवार पाँच बच्चों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई वहीं अन्य घायल तीन गंभीर बच्चों को कोरर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुँचते ही ईलाज प्रारंभ होते ही दो बच्चों की मौत हो गई वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर है। घायल आटो चालक को भी ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर है।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुँच गए थे और गंभीर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। खबर फैलते ही भानुप्रतापपुर एसडीएम आईएएस प्रतीक जैन, एएसपी आईपीएस रत्ना सिंह व अन्य अधिकारी पहुँच गए थे वहीं जिला अस्पताल में सीईओ सुमीत कुमार, सीएमओ डाँ. अविनाश खरे और डीईओ भुवन जैन ने तत्काल ईलाज प्रारंभ करवाया, उसके बाद भी दो बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक को जप्त किया गया वहीं ट्रक का चालक फरार है। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही देखने को मिली, स्कूल प्रबंधन को पुलिस ने बुलाया है।

देखिए दुर्घटना के बाद का वीडियो

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।