केंद्र सरकार के हिट एन्ड रन कानून के विरोध में आज छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कई वाहनों के पहिये थमने की शुरुआत होने जा रही है!

इस संवेदनशील मामले पर पहल से बातचीत करते हुए कांग्रेस के टी एस सिंहदेव ने कहा है कि ” केंद्र सरकार की मनमानी दुर्भाग्यपूर्ण है!”
छत्तीसगढ़ के ट्रक और बस चालक हिट एंड रन कानून के विरोध में एक बार फिर आज बुधवार से अनिश्चित हड़ताल पर जा रहे हैं ये हड़ताल छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के आव्हान पर हो रही है जिसमें 65 हजार से अधिक चालक हड़ताल में हिस्सा लेंगे ।

इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ हाईवा परिवहन संघ ने भी समर्थन दिया है साथ ही इस मसले पर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन ने कहा है कि केंद्र सरकार के काले कानून के विरोध के साथ हम 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, ड्राइवर के खिलाफ लाया गया कानून वापस लिया जावे।

आज बुधवार सुबह 11:00 बजे तेलीबांधा में सभी ड्राइवर इकट्ठा होंगे और गाड़ियों के मालिक को चाबी सौपेंगे।

छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की हड़ताल के कारण बस, ऑटो, स्कूल बस, सामान ले जाने वाली माल वाहक गाड़ियां, पेट्रोल, डीजल समेत तमाम हैवी व्हिकल्स गाड़ियों के पहिए थम जाएंगे।

इससे एक बार फिर लोगों को कई तरह के मुसीबत से जूझना पड़ेगा अब देखना ये है कि राज्य की भाजपा सरकार किस तरह इस हड़ताल को ख़त्म कर आम जन जीवन को सुचारु रूप से चलने के लिए किस तरह का प्रयास कर पाती है! इस मामले पर राजनीति भी गरमा रही है क्योंकि कांग्रेस इस मामले पर ड्राइवरों के साथ सहानुभूति रख साथ खड़ी दिख रही है!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।