हिंदुस्तान पेट्रोलियम केमुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज प्रकाश ने कहा सुबह के समय बाधा थीं मगर प्रशासन के सहयोग से ट्रक ड्राइवरों को समझाया

हिट एन्ड रन मामले पर आज छत्तीसगढ़ में हड़ताल शुरुआत के दौर में ही कुछ देर में ख़त्म हो गई!

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय अधिकारी रायपुर में पुलिस और प्रशासन के सहयोग से हड़ताल में जा रहे ड्राइवरों को समझाया और कहा कि केंद्र सरकार ने ये कानून अभी लागू नहीं किया है और इस मामले पर वो सब से बातचीत कर ही कदम उठाएगी इसलिए ड्राइवर हड़ताल न करें क्योंकि आमजन का जनजीवन इससे अनावश्यक प्रभावित होगा! हमारी जिम्मेदारी है कि हम सिलेंडर उपभोक्ता तक पहुंचाएँ!

हड़ताल पर बैठे कई लोगों से इस बारे में रायपुर कलेक्टर एस पी ने भी बात की वहीं राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ने वाले सरगुजा संभाग के मुख्य शहर अंबिकापुर में एस पी सुनील शर्मा और कलेक्टर विलास भोसकर संदीपन ने ट्रांसपोर्टरों से बात कर हड़ताल और अफवाह से दूर रहने को कहा!

कुल मिलाकर इस कानून की आड़ में आज हड़ताल कुछ जगहों पर शुरुआत के दौर में ही ख़त्म करने करने में राज्य सरकार का प्रशासनिक अमला सुबह से ही अलर्ट रहकर अप्रिय स्थिति से राज्य को निकालने में सफल तो रहा मगर कड़ी मशक्कत के बाद!

अंबिकापुर में एस पी और कलेक्टर मीटिंग लेते हुए

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।