कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में गुटबाजी साफ़ दिखाई दे रही है।टी एस सिंहदेव का चेहरा अमरजीत खेमे से गायब है।
शहर का सबसे मुख्य गांधी चौक का ये वीडियो देख अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है कि टी एस सिंहदेव के गृहनगर में ही अबकी बार कद कम करने का दिखावा खुलेआम किया गया।

सरगुजा में संभागीय बैठक की जिम्मेदारी खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य मंत्रियों की जवाबदेही के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है।इसी कड़ी में खाद्य मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ कल ही हेलीपैड का दौरा किया।इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 13 जून को कांग्रेस की सभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे।जिसमें संभाग के सेक्टर, जोन, सहित ब्लॉक व जिले के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे जो संगठन के बोन मैरो वे सभी शामिल होंगे।इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि जिस तरह से किसान बरसात से पहले खेती के लिए खेत को तैयार करता है।उसी तरह से कांग्रेस संगठन भी अपनी टीम को मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में संभाग की बैठक आयोजित कर रही है. जिससे कि हम 2023 विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम के साथ सरकार बना सके।

लेकिन रातों रात शहर में लगे पोस्टर से एक बार फिर साबित हो गया है कि कांग्रेस में टी एस सिंहदेव को लेकर एक गुट उनके लंबे कद को कमतर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है।

देखना ये है कि छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ये सब खुली आँखों से देखकर भी कुछ करने का मन बना पाती हैं या देखकर भी आँखें बंद किए रहती हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।