DGP/IGP Meeting Details:

देश की आंतरिक सुरक्षा पर DGP/IGP कांफ्रेस आज से दिल्ली में

DGP/IGP कॉन्फ्रेंस 20, 21 और 22 जनवरी को सेंट्रल दिल्ली स्थित पूसा में होगी बैठक

आज से दिल्ली में जुटेंगे पूरे देश के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक(DGP/IGP)

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे हिस्सा।

बैठक में सभी खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारी रहेंगे मौजूद ।

बॉर्डर पर ड्रोन थ्रेट, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, नक्सल समस्या सहित साइबर सुरक्षा, एम्स जैसे बड़े संस्थानों में ना हो सके बड़े साइबर अटैक इसके लिए नए ब्लू प्रिंट पर मीटिंग में होगी चर्चा ।

इसके अलावा इस कांफ्रेंस के एजेंडे में रेडिकलाइजेशन, क्रिप्टो करेंसी के दुरुपयोग, डार्क वेब के जरिए हो रही स्मगलिंग, नार्थ ईस्ट में उग्रवादी समस्या बॉर्डर मैनेजमेंट सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत कर आगे का रोड मैप तैयार होगा।

ड्रग डील रोकने और नार्कोटेरर पर नकेल कसने के लिए बनेंगी योजनाएं। तटीय सुरक्षा पर भी होगा इस बैठक में विशेष ध्यान ।

DGP और IGP सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी बैठक में साझा करेंगे अपने आइडिया और भविष्य की योजनाएं।इससे कुछ नए और महत्वपूर्ण उपाय भी देश को मिल सकते हैं।

बैठक में गैंगस्टर्स और आतंकवादी गठजोड़ पर नकेल कसने पर भी बनेगी बड़ी कार्य योजना ।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।