रायपुर ब्रेकिंग

भूपेश बघेल अभनपुर दौरे के लिए हुए रवाना।रवाना होते समय मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों में भारत टॉप टेन में नहीं है
कैसे विश्व गुरु बनेंगे?मुख्यमंत्री ने कहा जनसंख्या की दृष्टि से जरूर हम आगे हैं… लेकिन भुखमरी, गरीबी, शिक्षा सब में हम लोग निचले पायदान पर हैं। जो पड़ोसी देश है नेपाल बांग्लादेश उससे भी निचले स्तर पर हैं, तो फिर विश्व गुरु कैसे बनेंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है नाना का सरनेम लिखने में शर्म आती है,भारतीय जनता पार्टी के नेता दादा का सरनेम न लिखकर नाना का सरनेम लिखना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने कहा है,प्रधानमंत्री कह रहे थे कि मैं कितनो पर भारी पड़ रहा हूं।सब पर भारी पड़ते अगर प्रधानमंत्री जी अडानी के बारे में बोल देते,अडानी ही सब पर भारी पड़ गए,सत्ता पर आदानी भारी पड़ गए इसलिए सत्ता पक्ष के लोग एक शब्द नहीं बोल पा रहे ।नड्डा के बस्तर दौरे पर सीएम ने कहा चुनाव आ रहे हैं तो दौरे पर आएंगे ही।बाकी समय पर तो आएंगे नहीं चुनाव नजदीक आ रहे तो सभी आएंगे।हम लोग उत्तर प्रदेश जाते थे तो 144 धारा लग जाता था।छत्तीसगढ़ में हम लोग नहीं लगाएंगे।नड्डा जी अपने गृह प्रदेश को बचा नहीं पाए यहां क्या कर लेंगे।

वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री पर करारा तंज कसा भूपेश बघेल ने।
जेपी नड्डा के लिए कहा कि अपना गृह प्रदेश हिमाचल तो बचा नही पाए हार गए। यहां क्या कर लेंगे।

वहीं जेपी नड्डा जगदलपुर पहुंच चुके थे जहां एअरपोर्ट पर अजय जमवाल ने आगवानी की।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।