केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दौरान हिंसा मामले में 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

केन्द्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पश्चिम बंगाल में पिछले साल रामनवमी पर्व के दौरान हुए हिंसा मामले में मामले की तफ्तीश के तफ्तीश करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार  किया है . दरअसल पिछले साल 30 मार्च 2023 को रामनवमी पर्व के दौरान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर इलाके में एक साजिश के तहत रामनवमी की झांकी निकालने के दौरान एक धर्म विशेष से जुड़े लोगों पर जानबूझकर हिंसा के मामले को अंजाम दिया गया था . हालांकि इस मामले के गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के द्वारा कई एफआईआर दर्ज करके करीब 162 लोगों के खिलाफ मामले की तफ्तीश की जा रही थी . लेकिन इस केस की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए को ये मामला 27 अप्रैल 2023 को कोलकाता उच्च न्यायालय के द्वारा ट्रांसफर ( the High Court of Calcutta ) किया गया .जांच एजेंसी एनआईए के द्वारा इस मामले में 6 प्रमुख मामले को टेकओवर करके इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी .

जांच एजेंसी के द्वारा पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर्व के दौरान हिंसा (Ram Navami in Dalkhola, District Uttar Dinajpur, West Bengal ) को अंजाम देने वाले आरोपियों का नाम और उससे जुड़ा डिटेल्स प्रमुख तौर पर इस प्रकार से है —

  1. अफरोज आलम (Afroj Alam )
  2. मोहम्मद अशरफ उर्फ अशरफ
  3. मोहम्मद इम्तियाज आलम उर्फ इम्तियाज
  4. कैसर ( Kaiser @ Quishar )
    5.मोहम्मद फरीद आलम
  5. मोहम्मद फुरकान आलम
  6. मोहम्मद पप्पू
  7. मोहम्मद सुलेमान
  8. मोहम्मद सर्जन
    10 मोहम्मद नारूल होडा (Md. Nurul Hoda @ Nanua )
  9. वसीम आर्य उर्फ मोहम्मद वसीम
    12.मोहम्मद तनवीर आलम
  10. मोहम्मद सलाउद्दीन
  11. मोहम्मद जन्नाथ उर्फ जन्नाथ आलम ( Md. Jannath @ Jannat Alam )
  12. वसीम अकरम उर्फ विक्की
    16 . तनवीर आलम

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।