EXCLUSIVE Income tax Breaking :

केंद्रीय जांच एजेंसियां अब बड़े बड़े हुक्मरानों पर भी जमकर शिकंजा कसती जा रही हैं।इसमें आईएएस,आईआरएस समेत बड़े अधिकारियों के पुराने पाप को इकट्ठा कर उन पर सीधे हंटर चलाया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रहें IAS दीपक सिंघल इनकम टैक्स के राडार पर ।

इनकम टैक्स द्वारा भेजा गया है पूछताछ के लिए समन ।

UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते रहें हैं IAS दीपक सिंघल

दीपक सिंघल से संबंधित पुराने मामलों की पड़ताल भी इनकम टैक्स द्वारा हुई शुरू।

इनकम टैक्स के “ऑपरेशन बाबू साहब ” की तफ्तीश में नाम सामने आया दीपक सिंघल का

अवैध तौर पर अर्जित करीब 50 करोड़ की रकम को दिल्ली , नोइडा , आगरा में निवेश करने का है आरोप ।

मनी लॉन्ड्रिंग की रकम को रियल एस्टेट में निवेश करने का मामला है।

कोलकाता के एक हवाला कारोबारी से हुई पूछताछ के दौरान IAS अधिकारी रहें दीपक सिंघल का नाम आया था सामने ।

इसी सप्ताह इनकम टैक्स के द्वारा बुलाया गया है सिंघल को पूछताछ के लिए ।

1982 बैच के काफी चर्चित और तेजतर्रार IAS अधिकारी माने जाते रहें हैं दीपक सिंघल ।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।