छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में एक युवक किशन अग्रवाल ने कल आरक्षण के मुद्दे पर भूपेश बघेल से माइक पर संवाद किया।जब इस युवक ने लगातार तथ्यों पर बात की तो भूपेश बघेल तिलमिला गए और कह डाला कि तुम्हारे पिता या चाचा ने कभी माइक पकड़ा है।इस पर युवक ने कहा मैं आपसे बात कर रहा हूं। भूपेश बघेल ने कहा कि आरोप मत लगाओ खाली। युवक ने कहा वो मैं लगा सकता हूं आप भी तो रमन सिंह और मोदी पर आरोप लगाते हैं।मगर इस दौरान सरकारी कैमरे भूपेश बघेल के चेहरे से हटा दिए गए। भूपेश बघेल ने तो यहां तक कह डाला कि कलेक्टर जी इसका इलाज कराईए।आज सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बना हुआ है
कल छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री बेमेतरा ज़िले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर रहे थे। इसी दौरान ज़िले के थान खमरिया के युवक ने कुछ मुद्दों पर भूपेश बघेल से शिकायत भरे लहजे में बात की। जिस पर ये सब हंगामा हुआ।हालांकि भूपेश बघेल ने इसके इलाज की बात तक कह दी मगर युवक का कहना है कि वो विक्षिप्त नहीं है।
ये ऑडियो भी वायरल हो रहा है मगर इसका वीडियो अभी नही है।इसमें भूपेश बघेल कलेक्टर से लड़के के ईलाज की बात कर रहे हैं।

थान खमरिया के युवक ने बिना हिचके भूपेश बघेल से संवाद किया जो बहस के रूप में तब्दील हो गई।
भूपेश बघेल ने कहा आरोप मत लगाओ इस पर युवक ने कहा लगा सकता हूं।आप भी तो रमन सिंह और मोदी पर आरोप लगाते हैं।

युवक की जिज्ञासा थी मन में शंकायें थीं जिसका उत्तर तलाशने वो मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आया था। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जनता की आवाज़ मुख्यमंत्री तक पहुंचे इसलिए ये कार्यक्रम खुद मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रहा है।लेकिन जिस तरह कल इस कार्यक्रम में भूपेश बघेल अचानक खीझ उठे उससे बैठे बैठाए विरोधियों को मौका मिल गया।भूपेश बघेल को ये ध्यान रखना चाहिए कि कोई यदि संवाद में गलत तथ्य भी ला रहा है तो उसका समाधान तर्कसंगत तरीकों से करें। ठीक इसी तरह की स्थिति सूरजपुर ज़िले में भी भेंट-मुलाकात के दौरान एक युवती के अचानक बोल उठने पर भी हुई थी।

सूबे के मुखिया जिस तरह युवक से कहे कि तुम्हारे पिता चाचा ने माइक पकड़ा है इसे संवाद के दायरे में तो कतई नहीं कहा जा सकता।

बहरहाल छत्तीसगढ में ही नहीं अब ये वीडियो राष्ट्रीय मीडिया में भी जोर शोर से चलना शुरू हो गया है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।