देर रात से ही पीएफआई के सदस्यों की देश के अलग अलग 8 राज्यों से धरपकड़ फिर शुरू हुई है।

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों एनआईए व ईडी के संयुक्त अभियान के बाद गिरफ़्तार किए गए पीएफआई के सदस्यों से कई अहम जानकारियां मिली हैं।

केंद्रीय एजेंसियों के इन्पुट पर राज्यों की पुलिस भी इन संदिग्धों की धरपकड़ में तेजी से भिड़ गई है।

देखिए मध्यप्रदेश में किसे कहां से गिरफ़्तार किया गया।

अभी तक पीएफआई के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

PFI के 3 सदस्यों को इंदौर से कस्टडी में लिया

भोपाल से भी एक व्यक्ति को पकड़ा

इंदौर से तौसीफ अहमद, यूसुफ मौलानी, दानिश गौरी को पुलिस ने पकड़ा

अब्दुल रउफ बेलिम को भोपाल से पकड़ा

इंदौर का ही रहने वाला है अब्दुल रउफ बेलिम

जिला बदर की कार्रवाई के बाद अब्दुल रउफ रहा था भोपाल में

PFI के चार सदस्यों से पूछताछ के बाद आज फिर बड़ी कार्रवाई

PFI को लेकर ATS की वेस्ट UP में फिर छापेमारी।मेरठ-बुलंदशहर से कई लोग कस्टडी में लिए, पूछताछ जारी।
वहीं आसाम में आसाम पुलिस की स्पेशल सेल ने पीएफआई के आठ कार्यकर्ताओ को गिरफ़्तार किया है। इसमें गिरफ़्तार होने वाले के नाम खुर्शीद आलम , शहीदुल इस्लाम,रूहुल अमीन , सदागरअली, सालेम एस्मीताह, रफ़ीकुल इस्लाम आशिक़इक़बालऔर अनीस अहमद हैं।
वहीं कर्नाटक में 45 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

गुजरात,मध्यप्रदेश,आसाम,कर्नाटक,यूपी,दिल्ली समेत 8 राज्यों में देर रात से कार्यवाही शुरू हुई है।

Delhi Breaking on PFI :

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के निज़ामुद्दीन और रोहिणी इलाके में आज हो रही है छापेमारी ।PFI संस्था से जुड़े लोगों के खिलाफ की जा रही है छापेमारी ।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।