ED source and court Details:

देश में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की बारीक जांच पड़ताल से राजनेताओं व हुक्मरानों में हड़कंप मचा हुआ है।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने अपनी दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कई अहम खुलासा किया ।

ED में चार्जशीट में कहा कि विजय नायर ने अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुची बाबू के साथ ज़ूम कॉल का अरेंज कराया

ED ने चार्जशीट कहा दिल्ली की नई आबकारी पॉलिसी केजरीवाल का ही (brain child) प्लान थी ।

ED ने चार्जशीट में कहा कि विजयनगर आम आदमी पार्टी का महत्वपूर्ण सदस्यता और आबकारी नीति को मैनेज कर रहा था ।

ED ने चार्जशीट में कहा कि K कविता ने आबकारी नीति बनने और उसके लागू होने के बाद विजय नायर के कई बार मीटिंग किया

ED ने चार्जशीट में कहा मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी की भी केजरीवाल के साथ मीटिंग हुई, केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति का हिस्सा बनने पर मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी का स्वागत किया था ।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा विजय नायर को आबकारी नीति को बनाने ,उसको लागू करने और अवैध गतिविधियों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का समर्थन और छूट प्राप्त थी ।

ED ने चार्जशीट में कहा कि अरुण पिल्लाई के सहयोगी अभिषेक बोइनपल्ली बुचिबाबू थे।

ED ने चार्जशीट में कहा कि विजय नायर ने समीर महेंद्रु से कहा था कि अरुण और इसका सहयोगी ग्रुप दिल्ली शराब नीति में निवेश करने के लिए उत्सुक था क्योंकि इस समूह के पास बहुत ज़्यादा पैसा, राजनैतिक संबंध और अरविंद केजरीवाल से दोस्ती थी।

ED ने चार्जशीट में कहा कि समीर महेंद्रू ने विजय नायर की विश्वसनीयता को परखने के लिए विजय नायर से केजरीवाल से मीटिंग कराने के लिए कहा था जिसके बाद विजय नायर ने समीर महेंद्रु और केजरीवाल के बीच फेसटाइम मीटिंग अरेंज कराई थी।

ED ने चार्जशीट में कहा कि शुरुआत में राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात हुई जिसके बाद वह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एक पार्टी में संपर्क में आया।

ईडी ने चार्जशीट में कहा कि दिनेश अरोड़ा ने बताया कि संजय सिंह के कहने पर उसने दिल्ली के कई रेस्टोरेंट के मालिक से 82 लाख रुपए अरेंज करा कर मनीष सिसोदिया को पार्टी फंड के लिए दिया जिसका इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में किया गया।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा कि दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में कहा उसकी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से 5-6 बार बात हुई और संजय सिंह के आवास पर केजरीवाल से एक बार उसकी मुलाकात भी हुई थी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।