मंत्रालय से जारी आदेश की काॅपी।

मार्च महीने में हिंदू व मुस्लिम दोनों धर्म के पवित्र त्यौहार हैं। 22 मार्च से नवरात्रि पर्व है जो कि 30 मार्च तक है वहीं रमजान का पावन पर्व भी शुरू हो चुका है।

इस बीच मंत्रालय से जारी एक आदेश ने एक नई चर्चा को छेड़ दिया है।

मंत्रालय से जारी आदेश में 23 मार्च से ईद के पूर्व तक मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने एक पृथक बस चलाने की बात कही है जिसका रूट भी तैयार है और इस पत्र में बकायदा ड्राईवर का नाम भी है।

गौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय के लोग इस पावन माह में दिन भर भूखे प्यारे रहकर सीधे शाम को एक निर्धारित समय पर अपना उपवास तोड़ते हैं।इसे लेकर इनका ध्यान रखना किसी भी सरकार के लिए अच्छा कदम है।लेकिन अभी नवरात्रि का 9 दिन का उपवास भी है इसे लेकर छत्तीसगढ के पूर्व आईएएस व भाजपा के युवा महामंत्री ओ पी चौधरी ने स्पष्ट कहा है कि “इस समाज में न्याय सभी के लिए होना चाहिए तुष्टिकरण नहीं।मंत्रालय से आदेश निकाला है पृथक बस का लेकिन नवरात्रि भी है जिसमें कई महिलायें व पुरुष उपवास रहते हैं।इसे लेकर कोई सुविधा क्यों नहीं?समाज के हर वर्ग का ध्यान रखना चाहिए मगर कांग्रेस शुरू से ही तुष्टिकरण करती आई है।इंदिरा गांधी जी के समय गौ हत्या का विरोध कर रहे साधु संतों पर गोली चलवा दी।राजीव गांधी जी के समय शाहबानो प्रकरण इसी तुष्टिकरण के कारण हुआ।पूर्व प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह जी ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यक समुदाय का है।तेलंगाना में भी तुष्टिकरण हो रहा है।न्याय सभी के लिए होना चाहिए। “

कोई भी धर्म हो सबका सम्मान व सबके प्रति समान भावना रखना ही भारतीय संविधान की विशेषता है।छत्तीसगढ राज्य सरकार के इस आदेश में 2005 का संदर्भ भी निहित है,उस समय भाजपा सरकार सत्ता में थी।

निःसंदेह रमजान के माह में कठोर उपवास का निर्वाह कर रहे मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों के लिए ये सुविधा एक अच्छा कदम है लेकिन नवरात्रि पर्व पर भी हिंदू वर्ग के लोगों को भी कुछ दिन के लिए कोई विशेष सुविधा दी जाती तो ये सोने पे सुहागा होता।

पूर्व आईएएस और भाजपा के महामंत्री ओ पी चौधरी ने कहा ” न्याय सबके लिए होना चाहिए,तुष्टिकरण नहीं।कांग्रेस शुरू से तुष्टिकरण करती आई है।”

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।