Lulu Group of malls owner Yusuff Ali and ED investigation Breaking:

यूएई के बेहद चर्चित कारोबारी को ईडी ने भेजा पूछताछ के लिए समन।

हिंदुस्तान के केरल में जन्मे व वर्तमान में लुल्लु ग्रुप के प्रमुख एम ए युसुफ अली को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है।

लुल्लु माॅल्स का एक बड़ा और सर्वसुविधायुक्त माॅल लखनऊ में भी खुला जिसके बहुत चर्चे हुए थे।लखनऊ में इसे 11 एकड़ के विशाल भूभाग में 2000 करोड़ खर्च कर बनाया गया है।

युसुफ अली 1973 में अबू धावी चले गए थे।इनके 22 देशों में व्यापार की श्रृंखला है।अबू धावी में ये सबसे बड़े एनआरआई धनी व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं साथ ही धनी भारतीयों में भी इनका नाम शुमार हो चुका है।

कारोबारी एम. ए. यूसुफ अली को इसी महीने 16 मार्च को बुलाया गया है ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए ।

लाइफ मिशन घोटाला मामले में जांच एजेंसी ईडी करेगी पूछताछ। ये घोटाला भारत के केरल राज्य में हुआ और इसमें कई प्रमाण ऐसे हैं जो बड़े घोटाले की ओर संकेत कर रहे हैं।केरल के इस बहुचर्चित मामले में पहले ही कुछ पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा चुकी है।

देश-विदेश में यूसुफ अली और उनकी कंपनी लुलु मॉल्स (Lulu Malls ) का यूएई में की मल्टी चेन (Multi Chain of Malls in UAE ) स्थापित करने के लिए जाना जाता है

दुबई के बेहद चर्चित कारोबारी हैं एम.ए.यूसुफ अली ।

ईडी के सूत्र के मुताबिक एक मार्च को भी बुलाया गया था लुलु ग्रुप के प्रमुख यूसुफ अली को लेकिन नहीं आए थे ईडी दफ्तर ।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।