पीड़ित पहाड़ी कोरबा परिवार ने भाजपा के रामविचार नेताम पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पहल लगातार इस हाई-प्रोफाइल मामले का प्रमाण समेत खुलासा कर रहा है।

ब्रेकिंग जशपुर : पहाड़ी कोरवा परिवार ने भाजपा नेता रामविचार नेताम पर लगाए गंभीर आरोप,कहा भाजपा नेता ने छल,कपट से करा ली जमीन की रजिस्ट्री,पिता को बनाया बंधक,प्रशासन से गुहार लगाकर जमीन वापसी की मांग,रामविचार नेताम की बेटी के नाम विशेष मुख्त्यारनामा बनाकर कब्जे में ली गई पहाड़ी कोरवाओं की जमीन,पाठ क्षेत्र में बाक्साईड खनन के मद्देनजर लाभ कमाने की नियत से ली गई जमीन

जशपुर,13 अप्रैल 2023

पूर्व गृहमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम पर पहाड़ी कोरवा परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की है।उल्लेखनीय है कि रामविचार नेताम की बेटी निशा सिंह के नाम पर पहाड़ी कोरवाओं की लगभग 13 एकड़ की ज़मीन लगभग साढ़े पांच लाख रूपए में रजिस्ट्री करा ली गई है। मामला सामने आने के बाद पीड़ित पहाड़ी कोरवा परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। उन्होंने लिखित आवेदन देकर एसडीएम से पूरे मामले की शिकायत करते हुए उनकी ज़मीन वापस दिलाने की मांग की है।

एसडीएम बगीचा को सौंपे गए आवेदन में आवेदिका सुगनी पति नान राम ने बताया है कि सरधापाठ अम्बाकोना में उसके पति नान राम की लगभग 5.605 हेक्टेयर ज़मीन है जहाँ वह अपने छ बच्चों के साथ रहती है।यहाँ वे जिस ज़मीन पर खेती करते थे उसे मुख्तयार ग्रहिता राय सिंह पिता रामखेलावन उम्र 44 निवासी रायपुर के द्वारा जून 2021 में छल कपट से रजिस्ट्री कराते हुए मुख्त्यारदाता निशा सिंह पिता रामविचार नेताम के नाम कब्जा कर नामांतरण करा लिया गया। सुगनी,भोलाराम,राजू राम,फूलकुमारी,दीपा बाई,मीना बाई,नाबा0 राजेश राम ने आवेदन में बीजेपी नेता रामविचार नेताम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रार्थी पहाड़ी कोरवाओं के अनुसार उक्त भूमि पर वे कृषि किया करते थे। जिसे छल कपट पूर्वक पंजीयन करा लेने से उन्हें अब खेती के लिए दिक्कत हो रही है। दिनांक 25-6-2021 को निष्पादित विक्रय पत्र को शून्य घोषित करते हुए उक्त भूमि पर पुनः नाम दर्ज करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा से कब्जा वापस दिलाये जाने की मांग पहाड़ी कोरवा परिवार कर रहे हैं।

बाक्साईड खनन से लाभ कमाने की नियत।

आवेदिका सुगनी व राजू राम द्वारा एसडीएम को सौंपे गए शिकायत आवेदन में उल्लेखित है कि उक्त भूमि को निशा सिंह पिता रामविचार नेताम के द्वारा छल कपट कर अपनी आर्थिक हैसियत का नाजायज फायदा उठाते हुए स्थानीय दलालों से सांठ गांठ कर भविष्य में उक्त भूमि से बहुमूल्य बाक्साइड खनिज मिलने और उत्तखनन होने और उससे अधिक आर्थिक लाभ कमाने की नियत से आवेदकगण को क्षति पहुचाने की नियत से दिनांक 25-6-2021 को अपनी पुत्री निशा सिंह के नाम पर खास मुख्तयार ग्रहिता के द्वारा रजिस्ट्री करा कर कब्जा कर लिया गया है।

पति अब भी भू माफियाओं के कब्जे में

सुगनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति से उनकी मुलाकात नहीं हो रही है।पति नान राम को निशा सिंह उसके पिता व रायसिंह के द्वारा आज भी बरगलाकर अपने कब्जे में रखा गया है।जिसके कारण वे स्वयं अपने बच्चों और उत्तराधिकारी के साथ शिकायतआवेदन पेश करने कर रही हैं।

मामले में एसडीएम ने शिकायत आवेदन लेते हुए विधिवत जाँच की बात कही है। अब देखना होगा कि पहाड़ी कोरवाओं के हित में भाजपा नेता की पुत्री से प्रशासन जमीन की वापसी कराती है या एक बार फिर पहाड़ी कोरवा परिवार दर बदर की ठोकरें खाने को मजबूर होता रहेगा।

उक्त मामले में रामविचार नेताम ने पहाड़ी कोरवाओं की जमीन खरीदे जाने के लिए राज्य सरकार से परमिशन लेने का नियम बताया था वहीँ उन्होंने दिहाड़ी कोरवा से जमीन खरीदे जाने की बात कही थी।जबकि पीड़ित परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से पहाड़ी कोरवा है।बहरहाल मुद्दा विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा परिवार की जमीन का है जिसे छल पूर्वक क्रय करते हुए उसपर कब्जा कर लिया गया है।

देखना ये है कि भ्रष्टाचार को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस नीति की बात करने वाली भाजपा का केंद्रीय संगठन और राज्य का संगठन अपनी पार्टी के रामविचार नेताम पर क्या कार्यवाही करता है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।