छत्तीसगढ व मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने आज 27 अक्टूबर को रायपुर शहर के चारों विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम, रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर और मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधे चर्चा की।

अजय जमवाल ने इन कार्यकर्ताओं का सीधे सीधे परिचय लिया। जमवाल का मानना है कि यही वह कार्यकर्ता हैं जो मतदान केंद्र में मेहनत करके मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करवाते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही और 11 नवंबर को रायपुर में होने जा रहे महिला मोर्चा के विशाल प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित करने का निर्देश दिया।

इस बैठक में अजय जमवाल के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, रायपुर संभाग भाजपा के प्रभारी सौरभ सिंह और भाजपा शासन में 15 वर्ष तक मंत्री व रायपुर पश्चिम के विधायक रह चुके राजेश मूणत भी उपस्थित थे। आज भाजपा के उपरोक्त चारों विधानसभा क्षेत्रों में से मात्र रायपुर दक्षिण की ही सीट है जो बृजमोहनअग्रवालके नाम है।शेष तीनों सीट2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा हार चुकी है।
इस बैठक से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने कार्यकर्ताओं के अंदर जो भावना पनप रखी है उसका भी बारीकी से आंकलन कर गहरी जानकारी भी ली। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर भविष्य में विधान सभा चुनाव की रणनीति तय की जाएगी।

वहीं बड़े भाजपाईयों को इस बैठक से ये कड़ा संदेश दिया गया है कि हवा हवाई दावे अब संगठन कतई बर्दाश्त करने वाला नहीं है।तेजी से अंतिम पंक्ति तक के भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे लाकर उन्हें प्रमुखता दी जाएगी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।