दिल दहला देने वाला वीडियो। सड़कों पर कांग्रेस के नेताओं के पोस्टर तो दिखे मगर कानून के रखवाले नहीं।आखिर छत्तीसगढ की कानून व्यवस्था इतनी बदहाल कैसे?

रायपुर में सड़कों पर नेताओं के पोस्टर दिख जायेंगे मगर कानून के रखवाले नज़र नहीं आयेंगे।

रायपुर बीती रात गुढियारी से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है।आरोपी द्वारा नाबालिग को गंडासे से गोदने से पहले का सनसनीखेज वीडियो आया सामने। गंडासे से गोदने से पहले पहाड़ी चौक की सड़को पर बाल पकड़कर घूमता रहा।कोई भी स्थानीय नही आया मदद के लिए सामने।आरोपी ओंकार तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग की हालत गंभीर है।

सबसे महत्वपूर्ण ये कि रायपुर में चार दिन बाद कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन है जिसमें देश भर से कांग्रेस के नेता,पदाधिकारी छत्तीसगढ की राजधानी में जुटेंगे।मगर सड़कों पर जब युवती को बेरहमी से आरोपी घुमाते रहा तो कांग्रेस के नेताओं के पोस्टर तो सड़क पर दिखे मगर कानून के रखवाले दूर दूर तक नज़र नहीं आए।ऐसे में छत्तीसगढ की पुलिसिंग पर सवाल तो छोड़िए सीधे तौर पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं।


आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता नाबालिग है और आरोपी की दुकान में काम कर रही थी।आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। एसपी प्रशात अग्रवाल रायपुर ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर हम कार्यवाही कर रहे हैं वहीं एडिशनल एसपी भोज
का बयान भी आया है जिसमें आरोपी को गिरफ्तार और धारा 307 के तहत कार्यवाही की बात कही गई है।

इतने लोग तमाशबीन बने रहे।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।