एक ओर राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं वहीं असम के कांग्रेस के योग्य व युवा नेता जो कि असम कांग्रेस के महासचिव रहे उन्होंने बहुत गंभीर आरोप लगाते हुए पद और पार्टी दोनों को ही त्याग दिया है।देखिए क्या क्या लिखा है असम के कमरूल हसन चौधरी ने।

देखिए क्या लिखा आसाम में कांग्रेस के महासचिव ने। कहा कांग्रेस में अनुशासनहीनता।काम करना असंभव।

कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर मुझे कार्य करने का अवसर देने के लिए श्रीमती सोनिया गांधी सहित सभी कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं।इस समय मैं सादिया से लेकर धुबरी तक के अपने सभी शुभचिंतकों और युवा मित्रों का आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे अपने सामाजिक कार्यों के लिए सलाह दी।काॅटन काॅलेज,गुवाहाटी विश्व विद्यालय,असम विश्व विद्यालय,दिल्ली विश्वविद्यालय,बी बरूआ काॅलेज और अन्य कई शिक्षण संस्थानों के साथ साथ सभी साथियों,बड़ों और छोटों का आभार और धन्यवाद जिन्होंने मुझे अच्छा और बुरा दोनों समय खड़े रहे।लेकिन पार्टी में चल रही अंतरंगता और अनुशासनहीनता के कारण पार्टी जनता की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने में विफल रही है और इस संदर्भ में मेरे लिए टीम के सदस्य के रूप में काम करना असंभव हो गया है।
इसलिए आज मैंने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के आम सदस्य के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।सामाजिक जीवन के आगामी दिनों में आप लोगों से बहुमूल्य एवं रचनात्मक सुझाव प्राप्त होते रहे।

देखना ये है कि गुलाम नवी आज़ाद जैसे दिग्गज नेता के बाद एक अपार संभावना वाले इस युवा के कांग्रेस छोड़ने को लेकर राहुल गांधी गंभीर होंगे या नहीं?

भारत की सबसे बड़ी पार्टी रह चुकी कांग्रेस में अंदरूनी कलह को गांधी परिवार दूर कर पाएगा या पार्टी का विघटन यूं ही जारी रहेगा ये तो आने वाला समय ही बता पाएगा।परंतु एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के लिए इस तरह समर्पित लोगों का पार्टी से मोहभंग शुभ संकेत तो कतई नहीं है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।