लाल किले धमाके में यह जांच एजेंसी की पहली बड़ी गिरफ्तारी है।

फॉरेंसिक एविडेंस के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है दिल्ली से आमिर को गिरफ्तार किया गया है

जांच एजेंसी के मुताबिक यह जम्मू कश्मीर पांपोर का रहने वाला है

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
आरोपी की पहचान अमीर राशिद अली के रूप में हुई है, जिसके नाम पर वह कार रजिस्टर्ड थी जिसे विस्फोटक से भरा गया था। उसे एनआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

उमर उन नबी के साथ रची थी साजिश एनआईए की जांच में यह सामने आया है कि अमीर राशिद अली, जो कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर के सांबूरा का रहने वाला है, ने कथित सुसाइड बॉम्बर उमर उन नबी के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। अमीर दिल्ली आया था ताकि उस कार की खरीद में मदद कर सके, जिसे बाद में वीकिल-बोर्न इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (VBIED) के रूप में इस्तेमाल किया गया।

सुसाइड बॉम्बर की पहचान फोरेंसिक रूप से कन्फर्म
एनआईए ने फोरेंसिक जांच के आधार पर कार चलाने वाले मृत चालक की पहचान उमर उन नबी के रूप में की है। वह पुलवामा निवासी था और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था।

एक और वाहन जब्त
जांच एजेंसी ने नबी का एक और वाहन भी जब्त किया है, जिसे सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिकली जांचा जा रहा है।
अब तक एनआईए इस केस में 73 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिनमें धमाके में घायल लोग भी शामिल हैं। 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी को हिला देने वाले इस धमाके की जांच कई राज्यों में जारी है।

मल्टी-एजेंसी ऑपरेशन जारी
एनआईए, दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, यूपी पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसी व्यापक साजिश का पता लगाने और हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान के लिए कई एंगल पर काम कर रही है।

मामला संख्या : RC-21/2025/NIA/DLI

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।