एक्सीडेंट की घटना पश्चात ट्रांसपोर्टर की हत्या कारित करने की नीयत से मारपीट कर गंभीर चोट कारित करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की अग्रिम कार्यवाही की सूचना

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी संजय सिंह साकिन पुराना बस स्टैंड सूरजपुर द्वारा थाना गांधीनगर मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 28/03/25 के रात्रि करीब 10.15 बजे प्रार्थी अपने थार कार से रामानुजगंज नाका चौक तरफ जा रहा था रास्ते में शिवधारी कालोनी चौक के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही काले रंग की कार का चालक अपने कार को अचानक मोड़ दिया, प्रार्थी ब्रेक लगाया किन्तु कार के पिछले हिस्से में इसका कार टकरा गई। उसके बाद प्रार्थी रूककर देखने गया उसी समय कार का चालक वसीम कुरैशी, मोनू कुरैशी एवं उनके साथी कार से उतरकर प्रार्थी कों गंदी गंदी गाली गलौज कर हत्या करने की नियत से हाथ मुक्का, लात, लाठी से मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाये हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा अपराध क्रमांक 206/25 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 109(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना अब तक की जांच से यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी वसीम फिरोज और वसीम कुरैशी, अपने माता-पिता के साथ, हादसे के बाद अंबिकापुर शहर से फरार हो गए थे और बिलासपुर के मंगल चौक स्थित शुभम विहार कॉलोनी में अपनी बहन शाज़ली के घर पर ठहरे थे।पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए हैं, जिनमें यह स्पष्ट रूप से देखा गया है कि किया सेल्टोस (Kia Seltos) कार, जो वसीम कुरैशी के क़रीबी दोस्त और विश्वासपात्र नौशाद शमशाद मलिक (निवासी ब्रह्म रोड, अंबिकापुर) की थी, इस फरारी में इस्तेमाल की गई थी, आरोपियों को भगाने में नौशाद शमशाद मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही, क्योंकि उसने अपनी गाड़ी उपलब्ध कराई। वर्तमान में उसके दोनों मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ़ हैं, और खरसिया नाका स्थित उसकी दुकान व घर दोनों बंद हैं। पुलिस अभी भी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी कर ली जायगी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।