इस्राइल की खुफिया एजेंसी के गुप्त और स्पेशल ऑपरेशन पर लिखी किताब भी मिले थी छापेमारी मे

नीरज बवाना सहित कई अज्ञात गैंगस्टर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi police’s Special cell ) द्वारा दर्ज एफआईआर को आधार बनाते हुए एनआईए द्वारा उस मामले को टेकओवर किया गया था ।

पिछले महीने सितंबर में एनआईए के द्वारा गैंगस्टर से लेकर कई विदेशी आतंकियों के बीच आपसी कनेक्शन मामले में नीरज बवाना (Neeraj Bawana ) ,गैंगस्टर भूपेंद्र सिंह (Gangster Bhupendra singh ) ,गैंगस्टर कौशल उर्फ नरेश चौधरी को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान ,हरियाणा ,पंजाब के कई अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था , उसके बाद उनलोगों से विस्तार से पूछताछ करने के बाद जांच एजेंसी को कई अन्य सामने आई थी, जिसके बाद मंगलवार 18 अक्टूबर को एनआईए द्वारा कई आरोपियों और उन गैंगस्टर को मदद करने वालों के खिलाफ छापेमारी और आगे की तफ़्तीश की जा रही है । एनआईए के सूत्रों के मुताबिक पिछली बार की गई छापेमारी के दौरान कई कैसे सबूत और साहित्यिक दस्तावेजों को भी मौके से बरामद किया गया था ,जिसे देखकर जांच एजेंसी के अधिकारी आश्चर्यचकित हो गए थे ,क्योंकि गैंगस्टर नीरज बवाना के लोकेशन से विदेशी खुफिया एजेंसी मोसाद के कई गुप्त ऑपरेशन ( Mossad is the national intelligence agency of Israel )पर लिखी गई किताबों समेत अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए थे। यानी ये मामला भी सामने आया था कि जांच एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों के काम करने के पैटर्न को समझने का प्रयास भी कुछ गैंगस्टर द्वारा किया जाता रहा है।

तय है कि भारत में फल फूल रहे ये बड़े गैंगस्टर की कमर एनआईए के द्वारा तोड़ी जा रही है।मगर सवाल ये भी उठता है कि इन राज्यों में जब गैंगस्टर इतने सुनियोजित तरीके से साजिश कर रहे थे तो वहां का यानि राज्य का खुफिया विभाग आखिर किस गहरी नींद में सोया था।

जाहिर है कि इन गैंगस्टरों को संरक्षण देने वाले कई सफेद पोश भी अब बेनकाब होंगे।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।