रायपुर में वास्तुदोष से डरी भाजपा अभी से नए कार्यालय में वास्तु का रख रही ध्यान ।

वहीं भाजपा के कई ज़मीनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लग्जरी लाईफ जीने के शौकीन हो चुके भाजपाई नेताओं को कार्यालय से जितना दूर रखें वो कार्यालय के लिए उतना ही लाभकारी व फलदायक होगा।


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा अपना नया प्रदेश कार्यालय बनाने जा रही है। ज़मीन का अधिग्रहण भी हो चुका है। इस नए कार्यालय को बनाने में 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे यह कार्यालय पूरी तरह हाईटेक 7 स्टार होटल की तरह होगा।
पुराना प्रदेश भाजपा कार्यालय जो हबीबगंज में है उसमें 10 मंजिला कमर्शियल कंपलेक्स बनाया जाएगा 50000 वर्ग फीट में इसका कंस्ट्रक्शन होगा।
भोपाल में बनने जा रहे हैं प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए वास्तु का पूरा ध्यान रखने का प्रयास किया जा रहा है। अनुभव बहुत बुरा है क्योंकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जो प्रदेश भाजपा कार्यालय बना है” कुशाभाऊ ठाकरे परिसर” उसका वास्तु गड़बड़ बताया जा रहा है और कार्यालय जो बना है उसमें मरघट की ज़मीन भी शामिल कर ली गई ऐसा बताया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से वास्तु शास्त्रियों को बुलाकर वास्तु सुधारने का प्रयास किया गया लेकिन लगता है लगभग असफल हो चुका है अब तो 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणाम ही बतायेंगे कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय का वास्तु सुधर पाया या नहीं।

वैसे भाजपा के कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि लग्जरी लाईफ जीने के आदि हो चुके कई भाजपाई नेताओं को रायपुर के भाजपा कार्यालय से दूर रखने के उपाय मात्र से सारा वास्तु और दोष सब का निवारण एक साथ हो जाएगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।