पूर्व CM भूपेश बघेल के निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की रेड सुबह से ही चल रही है।

भिलाई-3 के विश्व बैंक कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी।

सूत्रों के अनुसार ED के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे तीन गाड़ियों में चंद्रवंशी के विश्व बैंक कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है, जिसेआवास के बाहर तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि ED की टीम द्वारा आवास के अंदर संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

मामला CGPSC भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है।

मामला पूर्व मुख्यमंत्री के निज सचिव से जुड़ा होने के कारण ED की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

You missed