नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर यूपी के कानपुर जनपद में आज श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर की ट्राली के कानपुर में एक तालाब में पलटने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

दो दर्जन लोग घायल हुए हैं,जिन्हें अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सभी श्रद्धालु यूपी के फतेहपुर के पास जगतपुर में चंडिका देवी के दर्शन कर कानपुर देहात लौट रहे थे।

मृतकों में बच्चे व महिलायें अधिक हैं।

ट्राली में 45 से 50 लोग भरे हुए थे।पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।योगी आदित्यनाथ ने तत्काल डीएम व एसपी समेत स्वास्थ्य महकमे को समुचित व्यवस्था के लिए कहा है।

कुछ लोग तैरकर बाहर निकले।मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

By admin

You missed