राहुल गांधी की’ भारत जोड़ो यात्रा’ में आज सोनिया गांधी भी शामिल हो गईं।

कर्नाटक के मांडया में आज जैसे ही सोनिया गांधी शामिल हुईं वैसे ही एकाएक भीड़ उमड़ने लगी।गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य गांधी परिवार के लिए हमेशा संकटमोचक साबित हुआ है।

एकतरफ भाजपा दक्षिण भारत में अपना अभियान चला रही है वहीं अब राहुल गांधी ने भी अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत दक्षिण भारत से की। राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी के भी आ जाने से देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक बड़ा और सक्रिय रहने का संदेश दिया जा रहा है।

हालांकि सोनिया गांधी कुछ दूर पदयात्रा कर दिल्ली वापस जायेंगी मगर कर्नाटक से यात्रा में शामिल होने की शुरुआत कर आज कांग्रेस पार्टी में एक नया उत्साह ज़रूर भर दिया है।

By admin

You missed