मुख्यमंत्री को संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने बांधा रक्षासूत्र

रायपुर 16 अगस्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री बघेल की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर श्रीमती सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ एवँ सुखमय जीवन की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सिंहदेव को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि अम्बिका सिंहदेव कोरिया राजपरिवार की हैं। स्वर्गीय रामचंद्र सिंहदेव की राजनैतिक विरासत को संभाल रही अम्बिका सिंहदेव की छवि सौम्य और गंभीर है।

सरगुजा राजपरिवार के वर्तमान कांग्रेस विधायक और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बेहद नजदीक माने जाने वाली कोरिया राजपरिवार की अम्बिका सिंहदेव की भूपेश बघेल को जैसे ही राखी बांधने की तस्वीर सामने आई वैसे ही ये सुगबुगाहट तेज हो गई है कि भूपेश बघेल,टी एस सिंहदेव के हर करीबियों को लगभग लगभग अपने पाले में पूरी तरह करने में सफल हो चुके हैं।

By admin

You missed