11 नवंबर 2022 बिलासपुर में प्रदेश महिला मोर्चा का छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जंगी प्रदर्शन है। इस को सफल बनाने के लिए 7 नवंबर को बालोद जिला के प्रभारी केदार गुप्ता बैठक लेने बालोद गए थे कि यहां से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला कार्यकर्ता बिलासपुर पहुंचे।

लेकिन सूत्र यह बता रहे हैं भाजपा के बालोद जिला के कद्दावर नेता यशवंत जैन के साथ उनका हॉट टॉक हो गया और उससे नाराज होकर यशवंत जैन ने आज बालोद के जितने भी व्हाट्सएप ग्रुप में वे जुड़े थे उसमें उन्होंने एक संदेश डाला है कि मैं आज से बालोद जिला की सक्रिय राजनीति से अपने आपको अलग कर रहा हूं इसको लेकर बालोद जिला में और छत्तीसगढ में तरह तरह की चर्चा है ।

कुछ लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो केदार गुप्ता और यशवंत जैन जाने लेकिन बालोद जिला भाजपा में मामला बहुत गर्म है।
यशवंत जैन ने मैसेज किया है “मै बालोद जिले की भाजपा की राजनीति से खुद को अलग करता हूं आपसे मिले सहयोग के लिए सभी आभार ?
यशवंत जैन

बहरहाल इस मामले को तूल न देने की सलाह ऊपर से दी जा रही है पर इस तरह की गुटबाजी से भाजपा को नुकसान ही होगा ये तय है।बातें ऊपर तक भी गई हैं।

देखना ये है कि महिला मोर्चा के 11 नवंबर को बिलासपुर में होने वाले जंगी प्रदर्शन में इसका कुछ असर होता है या नहीं।मगर ये सच है कि आज भी भाजपा के ज़मीनी कार्यकर्ताओं को उतना महत्व नहीं मिल पा रहा है जिसके वो अधिकारी हैं।

By admin

You missed