भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के करीब सफेद सर्ट में संजय सिंह।

अभी हाल ही में छत्तीसगढ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के निकट जाना और उन्हें गमछा पहनाने के आरोप में घिरे पत्थलगांव जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह को मंहगा पड़ गया।

उन्हें कांग्रेस के नेताओं की शिकायत पर पत्थलगांव सीईओ के पद से हटाकर तत्काल मंत्रालय में अटैच का आदेश निकाल दिया गया है।

गौरतलब है कि संजय सिंह भाजपाईयों के काफी नजदीक हैं।सूत्रों की मानें तो चुनाव लड़ने की फिराक में भी हैं।और यही नजदीकी इन्हें सीईओ के पद से हटाने का कारण बनी।

By admin

You missed