छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष भाजपा की सरकार थी।इसमें यदि सबसे प्रभावशाली व्यक्ति की बात हो तो पहला नाम अमन सिंह का आता है।

मूल रूप से अमन सिंह आईआरएस अधिकारी थे।वित्त के साथ साथ राजनीतिक समीकरण और अपने विजन के लिए वो रमन सिंह के सबसे खास रहे।
अब अमन सिंह अदानी ग्रुप के कारपोरेट ब्रांड के संरक्षक पद पर नियुक्त हो चुके हैं।इनका कार्यालय गुजरात के अहमदाबाद में होगा।अमन सिंह अपनी इस जिम्मेदारी को लेकर बहुत खुश हैं।’पहल’ से उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर अभी से ही जिम्मेदारी की बात कही।आज भी वो एक महत्वपूर्ण मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं।

अमन सिंह के लेख भी राष्ट्रीय समाचार पत्र पर हमेशा सुर्खियों पर रहे।उनके विजन का अंदाज़ इसी से लगाया जा सकता है कि पल भर में ही वो भाजपा सरकार के समय ज़िलों में पदस्थ कलेक्टरों और मंत्रालय के सचिवों की फाईल पर एक पैनी निगाह से ही उसका सार पता कर लेते थे।

अमन सिंह की ये नियुक्ति छत्तीसगढ के कई राजनेताओं और नौकरशाहों में ये चर्चा का विषय बनी हुई है।खासकर वर्तमान सरकार में उनके कुछ विरोधियों की नींद उनकी इस नियुक्ति से उड़ती हुई दिख रही है।

अमन सिंह को सबसे बड़ी कंपनी में जिस पद पर नियुक्त किया गया है वो है।

Designation is GROUP HEAD – CORPORATE BRAND CUSTODIANSHIP.

By admin

You missed