छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी बनने के बाद पहली बार राजधानी रायपुर पहुंचे भाजपा के ओम प्रकाश माथुर ने आज 22 नवंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में धुआंधार बैठक ली।

इस बैठक में एक ही मंत्र दिया गया कि दिसंबर 2022 से जनता की समस्या को लेकर जन आंदोलन खड़ा किया जावे और यह सतत 2023 के विधानसभा चुनाव तक संघर्ष जारी रहे। 2023 में होने वाले छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है और भाजपा की सरकार बनाना है।
आज की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी उपस्थित थे।

By admin

You missed